रायपुर

Raipur News: VIP रोड पर रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने सड़क पर बैठी चार गोवंशों को रौंदा, मौत

Raipur Accident: VIP रोड में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठी चार गोवंशों को कुचल डाला। हादसे के बाद कार अनियंतित्र होकर पलट गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है..
2 min read
Aug 12, 2026
raipur accident, chhattisgarh road accident
VIP रोड में हादसा के बाद क्षतिग्रस्त कार ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Accident: शहर के वीआईपी रोड में एक बार फिर तेज रफ्तार कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चार गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। बीती रात हुए हादसे ने एक बार लोगों में खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बेकाबू हुई कार इतनी तेजी से आई कि वहां मौजूद बेजुबान मवेशियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और रौंदते हुए पलट गई।

Raipur Accident: कार चालक गिरफ्तार

तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। वीआईपी इलाका अपनी चमक-धमक और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर लापरवाही के चलते लगातार हादसे की खबरें आती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी अधिक थी कि चालक उस पर से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो बैठा था। सड़क पर बैठी गोवंशों को बचाने के बजाय तेज रफ्तार वाहन सीधे उनके ऊपर से गुजर गया।

चार गोवंशों की मौत

वहीं घटनास्थल पर ही चार गोवंशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल का मंजर देख लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। बता दें कि वीआईपी रोड़ में हमेशा वीवीआईपीए लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।

आरोपी कार चालक से पूछताछ

हादसे की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और दुर्घटना को अंजाम देने वाले लापरवाह कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन की गति वास्तव में कितनी थी और क्या चालक नशे की हालत में था या नहीं।

Updated on:
12 Aug 2026 12:46 pm
Published on:
12 Aug 2026 12:46 pm