6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिल्दा-नेवरा में भीषण सड़क हादसा! तेल से भरे ट्रक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Truck Fire Accident: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तिल्दा-नेवरा के बेमता गांव के पास तेल से भरे ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर में चालक जिंदा जल गया, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Road Accident

तिल्दा-नेवरा में भीषण सड़क हादसा (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Road Accident: रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से तेल के डिब्बों और अन्य सामान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार उसका सगा भाई गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक में आयल के डिब्बे और अन्य सामान लदा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

Raipur-Bilaspur NH Accident: कुछ ही मिनटों में आग का गोला बना ट्रक

हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक में ज्वलनशील सामग्री और तेल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटों ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग भी वाहन के करीब नहीं जा सके।

चालक की जिंदा जलकर मौत, भाई गंभीर

हादसे में मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी ट्रक चालक सुजान केबिन में फंस गया और आग की लपटों में जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक में मौजूद कंडक्टर लखन, जो मृतक का सगा भाई बताया जा रहा है, गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहन राजस्थान से संबंधित बताए जा रहे हैं। घटना आधी रात के समय हुई, जब अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। जोरदार टक्कर और विस्फोट जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

Truck Driver Burnt Alive: दमकल की मशक्कत के बाद बुझी आग

सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरे ट्रक में फैल चुकी थी। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद चालक का जला हुआ शव केबिन से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार ट्रेलर चालक व कंडक्टर का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि हादसे के समय दोनों वाहन किस गति से चल रहे थे और दुर्घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।