5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Truck Accident: बिलासपुर में भीषण हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई दो ट्रेलर, कैबिन में फंसा रह गया चालक

Road Accident: बिलासपुर के रतनपुर में खड़ी ट्रक से दो ट्रेलर टकरा गईं। भीषण हादसे में एक चालक कैबिन में फंस गया, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification
Truck Accident

खड़ी ट्रक से टकराई दो ट्रेलर कैबिन में फंसा रह गया चालक (Photo Ai Image)

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए। पहले हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे हादसे में सड़क पर खराब होकर खड़ी ट्रेलर से पीछे आ रही दो ट्रेलर टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का चालक कैबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

खड़ी ट्रेलर से भिड़ीं दो ट्रेलर

दूसरा हादसा मंगलवार तड़के रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर एक ट्रेलर खराब होने के कारण खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही दो ट्रेलर समय रहते वाहन को नहीं देख सकीं और एक के बाद एक जाकर उससे टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया।

घंटों चला रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद कैबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक सहित अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडारीडीह-कोपरा मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बाइक सवार महिला (मुंगेली निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सकरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, पेन्ड्रीडीह-कोपरा के पास हुए इस सड़क हादसे में पुरावती यादव, निवासी लुगराकापा, जिला मुंगेली, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

नशे में होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और चालक के मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग