2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Liquor Shop Fire: बिलासपुर की सरकारी शराब दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का स्टॉक जलकर राख

Bilaspur liquor shop fire: बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग में 80-90 ब्रांड की शराब का बड़ा स्टॉक जलकर खाक हो गया।
2 min read
Google source verification
Govt Liquor Shop Fire

बिलासपुर शराब दुकान में आग (photo source- Patrika)

Govt Liquor Shop Fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन दमकल वाहनों के साथ हाईकोर्ट परिसर में तैनात फायर टेंडर को भी मौके पर बुलाना पड़ा। करीब ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दुकान में रखा शराब का बड़ा स्टॉक और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

Bilaspur Latest News: रात 2:22 बजे मिली सूचना, तुरंत पहुंची दमकल टीम

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ के मुताबिक, रात 2:22 बजे सरकारी शराब दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और स्थिति गंभीर हो गई। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने पड़े। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुबह करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

समय रहते बच गईं आसपास की दुकानें

दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को आसपास की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो व्यापार विहार क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।

80 से 90 ब्रांड की शराब थी स्टॉक में

एडिशनल कमिश्नर एक्साइज नवनीत तिवारी ने बताया कि सरकारी शराब दुकान में करीब 80 से 90 ब्रांड की शराब का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने से बड़ी मात्रा में शराब और दुकान का अन्य सामान जल गया है। फिलहाल आबकारी विभाग का स्टाफ स्टॉक का मिलान कर नुकसान का आकलन कर रहा है। नुकसान की वास्तविक राशि जांच और स्टॉक सत्यापन के बाद ही सामने आएगी।

Vyapar Vihar fire: शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इसके लिए संबंधित विभागों की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

एक महीने में तीसरी बड़ी आग से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि व्यापार विहार क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले मालधक्का इलाके में दो बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार हो रही इन घटनाओं के कारणों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपायों की भी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग