1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Industrial Growth: औद्योगिक हब होने के बावजूद स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से बिलासपुर बाहर, उद्योग संगठनों की CM साय से की ये बड़ी मांग

Smart Industrial Park: प्रदेश में चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) स्थापित करने की घोषणा के बीच बिलासपुर को सूची से बाहर रखे जाने पर उद्योग संगठनों ने नाराजगी जताई है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से बाहर बिलासपुर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Industrial Hub: प्रदेश में चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) स्थापित करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए बिलासपुर के उद्योग संगठनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिले को भी इस योजना में शामिल करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और प्रमुख औद्योगिक केंद्र होने के बावजूद बिलासपुर का नाम सूची में नहीं होना क्षेत्र के उद्योग जगत और नागरिकों के लिए निराशाजनक है।

छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ और जिला उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर जिले में नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। इस निर्णय का स्वागत है, लेकिन बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर को योजना से बाहर रखना उचित नहीं है। संगठनों ने इसे विकास की अनदेखी बताया है।

एसईसीएल, रेलवे और एनटीपीसी की मौजूदगी का दिया हवाला

ज्ञापन में कहा गया है कि बिलासपुर में एसईसीएल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और एनटीपीसी जैसी बड़ी संस्थाएं मौजूद हैं, जिससे यह औद्योगिक निवेश और विनिर्माण गतिविधियों के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों में शामिल है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शहर की उपेक्षा हो रही है। एयरपोर्ट के विस्तार और विकास को लेकर भी लंबे समय से स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं।

उद्योग संगठनों ने सुझाव दिया है कि शिवनाथ नदी के किनारे दगोरी क्षेत्र में पर्याप्त जल उपलब्ध होने से वहां स्मार्ट औद्योगिक पार्क विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा यदुनंदन नगर-तिफरा का नया औद्योगिक क्षेत्र और सेलर औद्योगिक प्रक्षेत्र भी इस परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान बताए गए हैं।

Bilaspur Industrial Growth: ज्ञापन की प्रमुख मांगें

स्मार्ट औद्योगिक पार्क की चयन सूची का पुनर्विचार किया जाए। बिलासपुर जिले को भी नए औद्योगिक पार्क की सूची में शामिल किया जाए। दगोरी, तिफरा और सेलर क्षेत्र को संभावित स्थल के रूप में विचार किया जाए। औद्योगिक विकास के साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर बिलासपुर को भी मिलें।

बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। ऐसे में स्मार्ट औद्योगिक पार्क की सूची से जिले का बाहर रहना स्थानीय उद्योग जगत और नागरिकों के लिए निराशाजनक है। चयन सूची का पुनर्विचार कर बिलासपुर को भी शामिल किया जाना चाहिए। - हरीश केडिया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग