रायपुर

लड़की से दोस्ती कर Whatsapp में भेजना लगा अश्लील वीडियो, जब घरवालों को पता चली ये बात तो..

लड़की से दोस्ती कर वाट्सएप में भेजना लगा अश्लील वीडियो, जब घरवालों को पता चली ये बात तो..
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 7:45 PM IST
Raipur crime news
लड़की से दोस्ती कर Whatsapp में भेजना लगा अश्लील वीडियो, जब घरवालों को पता चली ये बात तो..

रायपुर. सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती करने के बाद उससे अश्लील बातें और फोटो भेजने का और मामला सामने आया है। आरोपी युवक वीडियो, फोटो लड़की के Whatsapp नंबर में सेंड कर रहा है।

लड़की के बार-बार मना करने के बाद भी जब बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीडि़ता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। मामले के खुलासे के बाद जब घरवालों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोपी युवक ओडिशा का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसर पंडरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक राजधानी के एक लड़की को उसके वाट्सएप नंबर में अश्लील मैसेज भेजता था। पुलिस के मुताबिक ओडिशा के ग्राम बहुरा निवासी रूसिया सुरंगा लूहा उर्फ राकेश उर्फ सीएम सड्ढू के एक युवती को वाट्सएप से अश्लील मैसेज व फोटो भेजता था। परेशान युवती ने पंडरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार जेल भेज दिया।

दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बाद करने लगा अश्लील बातें
बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश उर्फ सीएम सड्ढू से अचानक मुलाकात होने के दौरान मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद शुरूआत में दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद धीरे-धीरे युवक फोन पर ही अश्लील बातें करने लगा। इसे लेकर लड़की ने कई बार मना किया।

फिर भी युवक फोन कर लड़की को परेशान करता रहा। वहीं, जब लड़की ने फोन उठाना बंद कर दिया तो राकेश वाट्सएप नंबर में अश्लील वीडियो और फोटे भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद परेशान होकर लड़की ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Published on: