
रायपुर। प्रदेश के सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ने जारी कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को 5 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार 31 मई तक कक्षा पहली, छठवी व कक्षा 9वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया का आवेदन फार्म लिया जाएगा। इस शिक्षा सत्र 50 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए व 50 प्रतिशत सीट छात्रों के लिए रिजर्व रहेगी। छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सीट रिक्त रहेंगे तो उन सीटों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
इस शिक्षा सत्र आवेदन आवेदको को ऑनलाइन जमा करना होगा। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होने से स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों पर पिछली बार की तरह आरोप नहीं लग पाएगा। बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट रिज़र्व रहेगा।