21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Kurud Train: नई ट्रेनों से सस्ता होगा सफर, फिर भी कुरुद रूट पर यात्री जुटाना चुनौती, जानें क्यों?

Raipur Rawghat Train: नई ट्रेनों से यात्रियों को सस्ते सफर की सुविधा मिलेगी। रायपुर से कुरुद तक ट्रेन का किराया सिर्फ 20 रुपए है, जबकि बस से सफर करने पर 60 रुपए से अधिक खर्च करने पड़ते हैं।
2 min read
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

हिमांशु शर्मा

•

Oct 21, 2026

Raipur Rawghat Train

नई ट्रेनों से सस्ता होगा सफर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। New Train Service: प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के साथ यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने की दिशा में नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर-कुरुद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान रावघाट से रावघाट-रायपुर ट्रेन, ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन, अभनपुर-कुरुद ब्राॅड गेज लाइन व इलेक्टि्रक रेल इंजन मेंटनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास किया गया। पहले दिन फ्री सेवा में करीब 300 लोगों ने कुरुद तक सफर किया। बुधवार से इसका नियमित परिचालन होगा। नई रेल सेवाओं से जहां यात्रियों के समय और किराए में बचत होगी, वहीं कुरुद रूट पर पर्याप्त यात्री जुटाना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

विशाखापट्टनम तक जुड़ेगी लाइन, सौ नई ट्रेनें भी

रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन रायपुर से रावघाट तक जुडी है। अब यह आगे जगदलपुर होते हुए विशाखापट्टनम तक जुड़ेगी। साथ ही प्रदेश में अलग-अलग तीसरी और चौथी लाइन, नए रेल लाइन का भी काम चल रहा है। जो पूरा होने के बाद प्रदेश से सौ नई ट्रेनें आने वाले समय में चलाया जाएगा।

रावघाट तक बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

वर्तमान में रायपुर से ताड़ोकी के बीच रोजाना करीब एक हजार यात्री रेल सेवा का लाभ ले रहे हैं। इस रूट का विस्तार रावघाट तक होने से यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब दोगुनी होने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में रावघाट के लिए रायपुर से किराया 55 रुपए है, वहीं बस से 150-200 रुपए तक है।

कुरुद रूट पर यात्री बढ़ाना आसान नहीं

एक ओर रावघाट रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है, वहीं रायपुर से कुरुद के लिए यात्री जुटाना रेलवे के सामने चुनौती है। आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर से राजिम तक ही रोजाना करीब 300 यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में कुरुद तक रेल सेवा का विस्तार होने के बाद पर्याप्त यात्री मिलना और सेवा को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। रेलवे के लिए इस रूट पर यात्रियों को आकर्षित करना और नियमित उपयोग बढ़ाना जरूरी रहेगा। वर्तमान में रायपुर से कुरुद के लिए ट्रेन में 20 रुपए देने होंगे, जबकि बस में 60 रुपए से अधिक किराया है।