
पैकेट निकला खाली (फोटो सोर्स- पत्रिका)
रायपुर@अजय रघुवंशी। Fraud News: त्यौहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग की चमक के बीच ग्राहकों को ठगी और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल पर पसंद का सामान चुनना, भुगतान करना और घर बैठे डिलीवरी मिलना सुविधाजनक तो है, लेकिन सीजन में स्थिति यह है कि कई मामलों में पैकेट खुलने पर अंदर सामान खाली मिल रहा है। राजधानी में ऐसे कई मामले देखे जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा शिकायत सोशल मीडिया में रील्स और शॉर्ट्स देखने के बाद किए गए ऑर्डर पर मिल रहा है। कम कीमत के 200 से 300 रुपए वाले ऑर्डर में यह धोखाधड़ी ज्यादा देखी जा रही है। पीड़ितों ने जब शिकायत दर्ज कराने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क किया तो कस्टमर केयर नंबर में भी कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि ऑनलाइन कंपनियों के नाम पर भी देश में कई फ्रॉड फर्म भी सक्रिय हो चुकी है।
देश में हर साल ऑनलाइन व्यवसाय के कारोबार पर गौर करें तो यह अनुमानित 7 लाख करोड़ से अधिक बताई जा रही है। बावजूद इसके कस्टमर सर्विस और रिस्पांस में कंपनियों की दादागिरी देखने को मिल रही है। त्यौहारों में थर्ड पार्टी डिलीवरी में भी ई-कॉमर्स कंपनियों की छवि खराब हुई है।
रायपुर के लोधीपारा निवासी अश्विनी शर्मा ने 14 अक्टूबर को मोबाइल में फ्लिपकार्ट का शाट्र्स देखकर मोबाइल रिकॉडिंग होल्डर आर्डर किया। 18 अक्टूबर को घर पर कोरियर से डिलीवरी हुई। खोलने पर देखा कि बाहर फ्लिपकार्ट का स्टिकर बारकोड ग्राहक का पूरा और सामान भेजने वाले का नाम भानु इंटरप्राइजेस गुलाब बाग नई दिल्ली लिखा है। खोलने पर ग्राहक ने देखा कि भीतर डिब्बा खाली निकला। इसमें रिटर्न का कोई ऑप्शन नहीं मिला और न ही कस्टमर केयर से कोई संपर्क हो पाया।
Updated on:
21 Oct 2026 08:36 am
Published on:
21 Oct 2026 08:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
