दशहरा उत्सव में कांकेर सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी रामशिरोमणि तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष हरिश कटझरे, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष कांतिप्रकाश सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य प्रभाराम नायक, जनपद सदस्य टूमन साहू, नरेश सोनी, दुलारी देवांगन, चित्ररेखा साहू, देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, महामंत्री राधेश्याम देवांगन और सरपंच डोमेन्द्र मंडावी सहित अन्य लोग शामिल होंगे।