रायपुर

6 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, 2730 MBBS सीटों पर होगा एडमिशन, जानें आवेदन की तारीख और कटऑफ में मिलेगी राहत

Medical College: प्रदेश में नए सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस की 2730 सीटों पर एडमिशन होने की संभावना है। इस साल 5 सरकारी समेत 6 नए मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है।

2 min read
Feb 10, 2026
एमबीबीएस ( File Photo patrika )

Medical College: प्रदेश में नए सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस की 2730 सीटों पर एडमिशन होने की संभावना है। इस साल 5 सरकारी समेत 6 नए मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है। सरकारी में 50-50 सीटों के हिसाब से 250 व निजी में 150 एमबीबीएस की सीटों को मान्यता मिल सकती है। इससे नए सत्र में 6 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे और एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ेंगी। सीटें बढ़ने से स्वाभाविक रूप से कट ऑफ मार्क्स गिरेगा। इसका फायदा नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को होगा।

प्रदेश में वर्तमान में 10 सरकारी समेत 15 कॉलेजों में एमबीबीएस की 2330 सीटें हैं। इस साल कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, जशपुर व गीदम में सरकारी तथा रायपुर में निजी मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इसके लिए पहले ही एनएमसी में आवेदन किया जा चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Job Placement: 2000 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप, इस जिले के युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, देखें पूरी डिटेल्स

Medical College: इस बार 3 मई को, फॉर्म भरना शुरू

12वीं बायोलॉजी में अध्ययनरत या पास छात्र 8 मार्च तक ऑनलाइन एप्लीकेशन भर सकते हैं। 3 मई को नीट यूजी होगी। इसमें पात्र छात्र काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एडमिशन मेरिट के अनुसार होगा। इस साल कटऑफ काफी हाई गया था। यूआर में 720 में 470 अंक लाने वाले छात्रों को मुश्किल से सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की सीट मिली थी। दरअसल नीट का परचा काफी कठिन था, जिससे छात्रों को ज्यादा स्कोर लाने में परेशानी हुई। पिछले साल नेशनल टॉपर ने 720 में 682 नंबर लाया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परचा कितना कठिन था।

प्रदेश से 45000 छात्र होते हैं शामिल

नीट यूजी में प्रदेश के 45 हजार छात्र शामिल होते हैं। पिछले 5 साल का औसत यही है। एडवाइजरी में साफ किया है कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग कैटेगरी में आवेदन करने वाले छात्रों के पास वैध व अपडेटेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। पुराना या अमान्य सर्टिफिकेट होने पर अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में मान लिया जाएगा। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। पिछले साल इसमें 23 लाख से अधिक छात्रों ने फॉर्म भरे थे।

आधार कार्ड व कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करवाना अनिवार्य

एनटीए ने जनवरी में छात्रों से कहा था कि आवेदन करने से पहले आधार कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट पूरी तरह अपडेट और सही करवा लें, ताकि फॉर्म भरते समय या बाद में किसी तरह की दिक्कत न आए। सीनियर मेडिकल एक्सपर्ट डॉ. मानिक चटर्जी व हिमेटोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल के अनुसार, आधार कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, फोटो और पता पूरी तरह सही होना चाहिए। आधार में जो पोस्टल एड्रेस होता है, उसी को सही माना जाता है।

नीट क्वालिफाइड छात्रों को मेरिट के अनुसार एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। एम्स में भी नीट से एडमिशन होगा। यही नहीं, इस साल पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्स में भी नीट यूजी के माध्यम से प्रवेश होगा। मई में होने वाली परीक्षा छत्तीसगढ़ समेत देशभर व विदेश में ऑफलाइन मोड में होगी।

Published on:
10 Feb 2026 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर