रायपुर

महिला आरक्षक के बाद अब महिला सब इंजीनियर से मारपीट

नगर पंचायत में पदस्थ एक महिला सब इंजीनियर मौके पर पहुंचकर उसे अतिक्रमण करने से मना कर रही थी। इतने में तैश में आकर आरोपी मुरारी ढीमर ने उस पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Oct 15, 2020
01_4.jpg

धमतरी। धमतरी जिले में अभी महिला आरक्षक के साथ मारपीट का मामला शांत नहीं हुआ। इधर महिला सब इंजीनियर पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर उसके साथ मारपीट की गई है।

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार दोपबहर 3 बजे अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी में घटित हुई। ग्रामीण मुरारी ढीमर अपने घर के पास अतिक्रमण कर रहा था। जिसकी शिकायत के बाद नगर पंचायत की ओर से उसे नोटिस भी भेज गया था। उसके बाद भी वह अतिक्रमण कर रहा था। जिसकी रोकथाम के लिये नगर पंचायत में पदस्थ एक महिला सब इंजीनियर मौके पर पहुंचकर उसे अतिक्रमण करने से मना कर रही थी। इतने में तैश में आकर आरोपी मुरारी ढीमर ने उस पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई है।

इस संबंध में अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टण्डन ने बताया कि आरोपी पर धारा 186, 353, 294, 323 506 के तहत अपराध दर्ज कर आगे कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि एक ही दिन में कुछ ही घंटे के भीतर महिला आरक्षक और महिला सब इंजीनियर पर हमला हुआ है। जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि जिले में कौन कितना सुरक्षित है। जहां जनप्रतिनिधियों शासकीय कर्मचारियों पर हमले हो रहे, वहां आम इंसान किससे सुरक्षा की उम्मीद करेगा।

Published on:
15 Oct 2020 01:42 am