14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather News: बारिश से मिलेगी राहत, अब बढ़ेगा तापमान! छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर से मानसून की रफ्तार धीमी होगी। बारिश कम होने के साथ तापमान बढ़ने के आसार हैं, जबकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
2 min read
Google source verification
CG Weather News

CG Weather News: बारिश से मिलेगी राहत(photo-patrika)

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता घटने के साथ कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल कुछ क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य के आसपास रही है और सामान्य से करीब 4 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

आज से बारिश की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, लेकिन मानसून की सक्रियता पहले की तुलना में कमजोर रहेगी। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

राजधानी रायपुर में 14 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

रायपुर रहा सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा

प्रदेश में रविवार को रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बस्तर में झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बड़े बचेली और कोंटा में 8-8 सेमी, कटेकल्याण में 7 सेमी, सुकमा में 6 सेमी और फरसगांव, कुटरू व साल्हेवार में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बारसूर, औंधी, धनोरा, कांकेर और कुआकोंडा में 4-4 सेमी पानी बरसा।

कई इलाकों में 3 सेमी तक बारिश

डौंडी, छुईखदान, भैरमगढ़, गंडई, छुरिया, मैनपुर, बेलगहना, दंतेवाड़ा, मर्दापाल, अंबागढ़ चौकी, दरभा और बीजापुर समेत कई स्थानों पर करीब 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि अब मानसून की रफ्तार धीमी होने से प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।