13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahasamund Fire: रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर खाक

Raipur rural police: महासमुंद के इमलीभाठा वार्ड में टीवी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में टीवी, फ्रिज समेत लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
2 min read
Google source verification
Mahasamund Fire:

Mahasamund Fire: रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग(photo-patrika)

Mahasamund Fire: छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर के इमलीभाठा वार्ड में रविवार को टीवी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से काले धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान के अंदर रखा टीवी, फ्रिज और रिपेयरिंग से जुड़ा अन्य सामान आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपए का बताया जा रहा है।

Mahasamund Fire News: दोपहर में अचानक लगी आग

जानकारी के मुताबिक, इमलीभाठा वार्ड स्थित डीके फ्रिज-टीवी सेंटर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। दुकान संचालक धनेश निषाद को घटना की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान खाक

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा अधिकांश सामान इसकी चपेट में आ गया। टीवी, फ्रिज और रिपेयरिंग के लिए रखे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने लगे। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले लोगों ने संभाला मोर्चा

दुकान रिहायशी इलाके में होने के कारण आग के आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने टैंकर के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड ने संभाली कमान

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जांच की जा रही है। संबंधित टीम दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी कर रही है।