13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा! 150 फीट ऊंचाई पर चढ़ कर दी धमकी, पत्नी-बच्चों की गुहार भी नहीं आई काम

कोरबा में शराब के नशे में युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। करीब 7 घंटे की समझाइश के बाद पुलिस और प्रशासन ने उसे सकुशल नीचे उतारा।
2 min read
Google source verification
Korba high voltage Drama:

Korba high voltage Drama: पत्नी और बच्चे घंटों लगाते रहे गुहार(photo-patrika)

Korba high voltage Drama: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में एक युवक के 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवक करीब सात घंटे तक टॉवर पर ही घूमता रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान उसकी पत्नी, बच्चे और ग्रामीण उसे लगातार समझाते रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

Korba Tower Incident: 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक

घटना करतला थाना क्षेत्र के नोन्दरहा बरकोंना गांव की है। यहां देव सिंह राठिया नाम का युवक कथित तौर पर शराब के नशे में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वह करीब 150 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पत्नी और बच्चे घंटों लगाते रहे गुहार

बताया गया कि देव सिंह दो बच्चों का पिता है। उसके टॉवर पर चढ़ने के बाद पत्नी, बच्चे और गांव के लोग नीचे खड़े होकर उसे उतरने के लिए समझाते रहे। युवक कभी टॉवर के ऊपर तो कभी नीचे की ओर आता-जाता रहा। परिजन घंटों उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

खबर फैलते ही मौके पर जुटी सैकड़ों की भीड़

युवक के टॉवर पर चढ़ने की खबर आसपास के गांवों में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी की नजरें टॉवर पर मौजूद युवक पर टिकी थीं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार को भी बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की। परिजनों और ग्रामीणों ने भी उसे नीचे आने के लिए मनाया।

7 घंटे बाद सकुशल नीचे उतरा युवक

करीब सात घंटे तक चले मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद आखिरकार युवक टॉवर से नीचे उतर आया। उसके सकुशल नीचे आने के बाद परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान टॉवर पर युवक के चढ़ने और नीचे उतारने की कोशिशों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।