13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC Scam: ED रिमांड में ADM चेतन बरघोरिया, CM साय बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

CGPSC scam case: CGPSC घोटाले में ED ने ADM चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार कर 6 दिन की रिमांड पर लिया है। CM विष्णु देव साय ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
2 min read
Google source verification
CGPSC Scam

CGPSC Scam: ED रिमांड में ADM चेतन बरघोरिया(photo-patrika)

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा है। ADM की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार, 13 सितंबर को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

CGPSC Scam Chhattisgarh: अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार में कोई भी व्यक्ति अपराध करता है तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पूछताछ के बाद ED ने ADM को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ADM चेतन बरघोरिया से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें विशेष अदालत के सामने पेश किया और मामले में आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की।

WhatsApp चैट का कोर्ट में दिया हवाला

कोर्ट में ED की ओर से चेतन बरघोरिया और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच WhatsApp चैट मिलने का हवाला दिया गया। एजेंसी ने मामले की जांच में इस डिजिटल बातचीत को अहम आधार बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चेतन बरघोरिया को 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया।

मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही ED

CGPSC घोटाला मामले में ED मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। ADM की गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। ED रिमांड के दौरान चेतन बरघोरिया से मामले से जुड़े लेन-देन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

BRICS समिट को लेकर भी बोले CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटे हैं। इस बार भारत को BRICS समिट की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।