रायपुर

रेप के बाद प्रग्नेंट हुई 16 साल की लड़की, डिलीवरी होते ही नर्स ने कहा – डेढ़ लाख में हो गई है डील

नाबालिग बेटी की डिलीवरी होते ही नर्स ने डेढ़ लाख में बेच दिया बच्चा
3 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 2:08 PM IST
crime news
रेप के बाद प्रग्नेंट हुई 16 साल की लड़की, डिलीवरी होते ही नर्स ने कहा - डेढ़ लाख में हो गई है डील

रायपुर. छत्तीसगढ़ एक अस्पताल में बच्चे को बेचे जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसे दुष्कर्म किया था। इसके बाद लड़की प्रग्नेंट हुई तो लोक लाज के डर से उसे घरवाले रायपुर ले गए। इसके बाद नाबालिग ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया लेकिन लड़की और परिवार वाले बच्चे को नहीं रखना चाहते थे इसलिए परिजनों ने अस्पताल के नर्स से बात की। नर्स ने उनको बच्चा बेचने के लिए राजी कर ऐसी दंपत्ति की तलाश की जो पैसों में बच्चा खरीदने को तैयार थी। इस बात का खुलासा होने के बाद नर्स को संबंधित दम्पत्ति को बच्चा सौंपते हुए गिरफ्तार किया।

यह मामला राजनांदगांव की है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में राजनांदगांव की एक नाबालिग युवती के बच्चे को बेचे जाने के मामले में यहां एक नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि करीब साल भर पहले इस नाबालिग का यहां के सरकारी अस्पताल में एक और प्रसव हुआ था और उस समय उसके माता-पिता ने अस्पताल को धोखे में रखकर अपनी बेटी को दूसरे नाम से अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद पैदा हुए नवजात को उस महिला को सौंप दिया था। अब इस खुलासे के बाद बाल कल्याण समिति ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब एक साल के बच्चे को दत्तक ग्रहण एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है और मामले में एफआईआर के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।

उल्लेखनीय है कि रायपुर में करीब पखवाड़े भर पहले टिकरापारा के एक निजी अस्पताल में पुलिस ने एक नर्स को डेढ़ लाख रूपए में बच्चा बेचते हुए पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल की चिकित्सक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि अस्पताल में राजनांदगांव की जिस बच्चे को जन्म दिया था, उसके साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने के बाद उसके परिजन लोक लाज के डर से उसे रायपुर ले गए। टिकरापारा के एक अस्पताल में लडक़ी ने बच्ची को जन्म दिया। लडक़ी और उसके परिजन बच्चे को नहीं रखना चाहते थे।

नाबालिग युवती के परिजनों ने अस्पताल के नर्स से बात की। नर्स ने उनको बच्चा बेचने के लिए राजी कर ऐसी दंपत्ति की तलाश की जो पैसों में बच्चा खरीदने को तैयार थी। पुलिस ने इस मामले में नर्स को संबंधित दम्पत्ति को बच्चा सौंपते हुए गिरफ्तार किया था।

बाल कल्याण समिति द्वारा पुलिस को लिखे पत्र के अनुसार शहर के गौरीनगर निवासी एक दम्पत्ति ने 10 अक्टूबर 2017 को अपनी साढ़े 16 साल की नाबालिग बेटी को जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए भर्ती कि7या था। उन्होंने भर्ती करने के दौरान अपनी बेटी का नाम न लिखाकर डोंगरगढ़ की अर्चना टेंभुरकर का नाम लिखाया था। इस नाबालिग युवती ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे उसके माता-पिता ने अर्चना टेंभुरकर को सौंप दिया। इसके बाद से शुक्रवार 28 सितम्बर 2018 तक यह बच्ची इसी महिला के पास रह रही थी। समिति ने इस मामले में दत्तक ग्रहण विनिमय के प्रावधानों के विपरीत दत्तक दिए जाने का मामला मानते हुए पुलिस को पत्र लिखकर किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) की धारा 80 व 89 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किए जाने पत्र लिखा है।

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग युवती से पूछताछ की तो उसके और युवक का मामला खुला। इस युवती से बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को राजनांदगांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। फिलहाल यह युवक रायपुर में जेल में है। इस युवक से पूछताछ में एक नया मामला खुला जिसके आधार पर अब यहां नाबालिग लडक़ी के माता-पिता और उसके साल भर पहले जन्मे बच्चे को पालने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर के लिए लिखा गया है।

जानकारी के अनुसार नियमों के विपरीत दत्तक देकर रखी गई करीब एक साल की बच्ची को इस महिला से लेकर दत्तक ग्रहण एजेंसी में भेज दिया गया है। अब इस बच्ची को लेकर नियम और प्रक्रिया के तहत फैसला लिया जाएगा।

Updated on:
1 Oct 2018, 2:08 PM IST
Published on: