25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / 2 करोड़ के पेड़ काटने पर बवाल! स्काईवॉक निर्माण में PWD की मनमानी, निगम को भनक तक नहीं

2 करोड़ के पेड़ काटने पर बवाल! स्काईवॉक निर्माण में PWD की मनमानी, निगम को भनक तक नहीं

Tree Cutting in Raipur: राजधानी में अधूरे स्काईवॉक का निर्माण एक बार फिर विवादों में आ गया है। जयस्तंभ चौक से कचहरी चौक के बीच स्काईवॉक के नीचे डिवाइडर पर लगे सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों को जड़ से काट दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:00 PM IST

Chhattisgarh News

2 करोड़ के पेड़ काटने पर बवाल! (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Raipur Skywalk Project: राजधानीवासियों का एक तरफ वायु प्रदूषण से जहां दम घुट रहा है, वहीं सड़क के डिवाडर के बीचोंबीच सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों को काटकर मंगलवार को स्कॉईवॉक के लिए बलि चढ़ा दी गई। ऐसा काम कोई और नहीं, बल्कि स्कॉईवाक का निर्माण कराने वाले पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिवीजन के कार्यपालन अभियंता के. विग्नेश कुमार ने कराया। हैरानी ये कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं।

37 करोड़ 75 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग के ब्रिज डिवीजन के इंजीनियर अधूरे स्काईवॉक को पूरा कराने का काम करा रहे हैं। इसी स्काईवॉक के नीचे सड़क के डिवाइडर के बीचो-बीच नगर निगम ने चार से पांच साल पहले जयस्तंभ चौक के करीब मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर डॉ. आंबेडकर चौक तक पौधरोपण कराया था। इनको पालने में करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब उन्हीं पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया है।

तीन से चार ट्राली में भरकर बाहर फेंका

दोपहर के समय स्काईवॉक के नीचे जड़ से पड़ों को बहुत तेजी से अंधाधुंध कटाने का काम कराया और उसी से तेजी से 405 गाड़ियों और ट्रैक्टर-टॉली में भरकर बाहर ले जाकर फेंकवाने में पूरा अमला जुटा नजर आया। जबकि डिवाइडर के पेड़ बड़े होकर स्काईवॉक को छूने लगे थे, जिसकी छंटाई और दूसरे जगहों पर शिफ्ट कराया जा सकता था।

पीडब्ल्यूडी ब्रिज कार्यपालन अभियंता ने साधी चुप्पी

पेड़ों को जड़ से कटवाने की करतूतें सामने आने पर पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिवीजन के कार्यपालन अभियंता के. विग्नेश कुमार ने चुप्पी साध ली। मौके पर मौजूद ठेका एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि इंजीनियर के निर्देश पर पेड़ों का काटकर गिराया जा रहा है। जबकि डिवाइडर के 10 से 15 फीट ऊंचे पेड़ों की वजह से कोई परेशानी नहीं थी।

निगम के अधिकारी बोले, एनओसी तक नहीं ली

स्काईवॉक के नीचे डिवाइडर में चार से पांच सालों में पौधे बड़े हुए हैं। आनन-फानन में कटवाने पर नगर निगम के अधिकारियों ने हैरानी जताई। निगम में उद्यान विभाग के कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर का कहना है कि लोक निर्माण ब्रिज विभाग के अधिकारी ने मनमानी तरीके से पेड़ों को कटवाया है। उन्हें किसी तरह की जानकारी तक नहीं दी गई।

कोई परेशानी थी तो निगम प्रशासन से एनओसी लेना था। जबकि 20 फीट तक ऊंचे पौधों को आसानी से दूसरी जगहों पर शिफ्ट कराने का नियम है। निगम के जोन 4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह का कहना है कि जयस्तंभ चौक से लेकर शास्त्री चौक तक उनके जोन में आता है, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने पेड़ों को काटने से पहले किसी तरह का पत्र व्यवहार तक नहीं किया।