Agniveer Bharti: इच्छुक अभ्यर्थी ज्वॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in की ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं।
Agniveer Bharti: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी ज्वॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in की ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली रैली के लिए बुलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित अग्निवीर पदों की संख्या सीधे तौर पर पंजीयन की संख्या के अनुपात में निर्धारित की जाती है।
विगत तीन वर्ष में देखा जाए तो वर्ष 2023-24 में 14,153 पंजीयन हुए एवं 895 पद आवंटित, वर्ष 2024-25 में 19,355 पंजीयन हुए एवं 731 पद आवंटित, वर्ष 2025-26 में 28,547 युवाओं ने पंजीयन कराया। इसके आधार पर अनुमानित 1100 से 1300 तक पद छत्तीसगढ़ के लिए आवंटित होने की संभावना है।