
AIIMS RAIPUR: रायपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में एक अधिकारी ने अपने मातहत महिला कर्मचारी से बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक महिला को शीतलपेय में शराब मिलाकर पिलाया गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एम्स में कार्यरत 40 वर्षीय महिला को अधिकारी ने जून 2022 में अपने आवास पर काम के सिलसिले में बुलाया था।
इस दौरान कोल्डड्रिक में शराब मिलाकर पिला दी। इससे महिला को नशा हो गया। इसके बाद अधिकारी ने उसके साथ सम्बंध बनाए। महिला को बाद में इसकी जानकारी हुई, तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। इससे महिला शिकायत नहीं कर पाई थी। रविवार को महिला ने कबीरनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जबरदस्ती पिलाई शराब
महिला ने शिकायत की है कि वह शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। चूंकि उसके पति के साथ तालाक की बात चल रही है। यह बातें आरोपी राजेश सिंह को पता चली। फेयरवेल पार्टी में भी आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिलाई थी। लेकिन उस दौरान होश में थी. गलत हरकत करने की भी कोशिश की थी। लेकिन विरोध करने के बाद माफी मांगने लगा था ।