रायपुर

शिकंजा : आईटी ने एयरपोर्ट के लाउंज में किया जगह तय, अब एयर इंटेलिजेंस की टीम होगी तैनात

Chhattisgarh News: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में जल्दी ही आयकर अन्वेषण विभाग की 10 सदस्यीय एयर इंटेलिजेंस की टीम स्थाई रूप से तैनात होगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2023, 1:41 PM IST
Air intelligence team will be deployed in the airport Raipur News
शिकंजा : आईटी ने एयरपोर्ट के लाउंज में किया जगह तय, अब एयर इंटेलिजेंस की टीम होगी तैनात

रायपुर। Chhattisgarh News: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में जल्दी ही आयकर अन्वेषण विभाग की 10 सदस्यीय एयर इंटेलिजेंस की टीम स्थाई रूप से तैनात होगी। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (सीबीडीटी) के अवर सचिव वैभव श्रीवास्तव द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है।

साथ ही आयकर विभाग के डीजी को पत्र लिखकर यूनिट की तैनाती के लिए अमला, संसाधन और संभावित बजट बनाकर भेजने कहा है। ताकि आगामी बजट में इसे स्वीकृति किया जा सकें। बताया जाता है कि सीबीडीटी के स्वीकृति मिलने के बाद आयकर विभाग रायपुर की टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान लाउंज में खोले जाने वाले प्रस्तावित दफ्तर के लिए जगह तय किया है। बता दें कि सीबीडीटी के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में एयर इंटेलिजेंस की टीम रायपुर के साथ ही भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट को शामिल किया गया हैं।

सुबह 6 से रात 11 बजे तक रहेगी तैनात

एयरपोर्ट में एयर इंटेलिजेंस की 10 सदस्यीय टीम दो पालियों में सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक तैनात रहेगी। यहां आयकर विभाग के सहायक निदेशक, आयकर अधिकारी (आईटीओ) और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह स्पेशल विंग सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ संयुक्त रूप से ब्लैकमनी, ज्वेलरी के साथ ही तस्करी और प्रतिबंधित सामानों की जांच कर उसे जब्त करेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद आयकर विभाग द्वारा टीम को रायपुर एयरपोर्ट में अस्थाई रूप से तैनात किया गया था।

पिछले हफ्ते 48 लाख का सोना पकड़ाया

राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने 10 नवंबर को लखनऊ -रायपुर फ्लाइट से तस्करी कर शारजाह से लाया गया 48 लाख रुपए का सोना एयरपोर्ट से जब्त किया था। इसे तस्करी कर दो तस्करों द्वारा शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट में छिपाकर लाया गया था। इसके पकड़े जाने के बाद लखनऊ डीआरआई की टीम दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Updated on:
21 Nov 2023, 1:41 PM IST
Published on: