
रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में विधानसभा चुनाव के तीन उम्मीदवारों के नाम का एेलान किया है। प्रत्याशियों की लिस्ट के अनुसार पार्टी प्रमुख अजीत जोगी मरवाही से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने मनेन्द्रगढ़ से लखन श्रीवास्तव और रायपुर उत्तर से अमर गिडवानी को उम्मीदवार बनाया है।
खबर यह भी आ रही है कि अजीत जोगी के बेटे और मरवाही विधायक अमित जोगी कोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि अमित जोगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह फैसला कोर कमेटी ने तय किया है। फिलहाल पार्टी की ओर से अब तक अमित जोगी को लेकर कोई भी पुष्ट खबर नहीं आई है।
इससे पहले अजीत जोगी ने राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। फिर यू-टर्न लेते हुए दो दिन पहले उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा की। इसके बाद अब फिर से उनकी उम्मीदवारी तय करने की भूमिका बनने लगी है। अजीत जोगी अब अपनी पारंपरिक सीट मरवाही से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।