19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Chhattisgarh Ration Card: राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत… न कटेंगे नाम, न बंद होंगे कार्ड, बस करना होगा ये काम

Chhattisgarh Ration Card: राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत… न कटेंगे नाम, न बंद होंगे कार्ड, बस करना होगा ये काम

Ration Card e-KYC: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों के नाम काटे जाने और राशन कार्ड बंद होने की खबरों के बीच खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए भरोसा दिलाया है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर भी राशन कार्ड से नाम नहीं काटे जाएंगे और न ही पूरा कार्ड बंद होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

हिमांशु शर्मा

•

Updated: 19 Nov 2026, 10:20 AM IST

Chhattisgarh News

घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड (फोटो-एआई)

रायपुर@ हिमांशु शर्मा। Ration Card: राशन कार्डधारियों के बीच परिवार के सदस्यों के नाम काटे जाने और राशन कार्ड बंद किए जाने को लेकर फैल रही खबरों को खाद्य विभाग ने भ्रामक बताया है। खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण किसी सदस्य का खाद्यान्न आबंटन एवं वितरण प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसे राशन कार्ड से नाम काटने या पूरा राशन कार्ड बंद करने की कार्रवाई नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिन राशन कार्डधारियों के परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तथा जिनका वेरिफिकेशन स्टेटस 'नॉट वैरिफाइड' प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे सदस्यों के हिस्से का खाद्यान्न आबंटन एवं वितरण प्रभावित हुआ है। इसलिए हितग्राहियों को जल्द से जल्द अपनी और परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करानी चाहिए।

खाद्य शाखा ने जारी किया पत्र, इस तरह से मिल रही सुविधा

  • जिन राशन कार्डों में खाद्यान्न का आबंटन कम प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे हितग्राही https://epos.cg.gov.in/SRC_Trans_Int लिंक पर जाकर अपने राशन कार्ड की जानकारी एवं प्रत्येक सदस्य का वैरिफिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • यदि किसी सदस्य के नाम के सामने नॉट वैरिफाइड प्रदर्शित हो रहा है, तो संबंधित सदस्य का ई-केवाईसी (फेस ई-केवाइसी) के माध्यम से पूर्ण कराएं।
  • जिन हितग्राहियों के फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) मशीन में काम नहीं कर रहे हैं, उनके लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे हितग्राहियों का चेहरा कैप्चर कर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरण किया जा सकता है।
  • जिन राशन कार्डधारियों को पूर्व में कम खाद्यान्न प्राप्त हुआ था व जिनके राशन कार्ड की समस्या का निराकरण कर दिया गया है। उनके लिए पात्रतानुसार खाद्यान्न जारी किया गया है।
  • वर्तमान में ई-पॉस मशीन में ई केवाइसी अपडेट एवं मॉडिफाए आधार वैरिफिकेशन ऑथेंटिकेशन का विकल्प उपलब्ध है। राशन कार्ड में कोई भी त्रुटि होने पर वे उचित मूल्य दुकान के माध्यम से उपलब्ध विकल्पों का उपयोग कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।
  • नवीन राशनकार्ड बनवाने, नए सदस्य के नाम जोड़ने व नाम विलोपित करने विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।