रायपुर

क्यों अजीत जोगी को कहना पड़ा हम आदिवासी है….

Ajit jogi fake cast case फर्जी जाति मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को एक बार फिर से जांच के लिए तालब किया गया है।जिसके लिए जोगी आज इंद्रावती भवन पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 1:20 PM IST
Ajit jogi fake cast case
Chhattisgarh Politics: Amit Jogi, Ajit Jogi, Bhupesh Baghel, apologize

रायपुर.Ajit jogi fake cast case फर्जी जाति मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को एक बार फिर से जांच के लिए तालब किया गया है।जिसके लिए जोगी आज इंद्रावती भवन पहुंचे। जाति मामले में अजीत जोगी उच्च स्तरीय छानबीन कमेटी के समक्ष दस्तावेज के साथ पेश हुए हैं। साथ में उनके वकील राहुल त्यागी भी मौजूद है। इस मौके पर जोगी सर्कार पर हमला करते हुए कहा की सीएम भूपेश बघेल जैसा बोलेंगे कमेटी तो वैसा ही करेगी।


अजीत जोगी ने मीडिया से बात करते हुए बयाया कि यह पूरा राजनीतिक से प्रेरित मामला है। भूपेश बघेल तो पहले बयान दे चुके हैं कि हमारे खिलाफ फैसला करना है. ये पूरा राजनीतिक से प्रेरित है। चार बार हमारे मरवाही की जनता ने प्रचंड बहुमत से जिताकर यह सिद्ध कर दिया है कि हम आदिवासी हैं। 80% आबादी वहां आदिवासियों की है। उन्होंने कहा कि दो बार हाईकोर्ट और एक बार सुप्रीम कोर्ट में हम जीत चुके हैं। आज भी हम ने सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल के खिलाफ एसएलपी दायर की है। एक कमेटी के कहने से कुछ नहीं होगा। कमेटी तो जो भूपेश बघेल बोलेंगे वैसा ही करेगी।Ajit jogi fake cast case

Published on: