
रायपुर. 52 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में जोगी ने कहा कि मैं एक नई जिंदगी और नया चुनाव चिन्ह लेकर आया हूं। यह जिंदगी मुझे किसी चिकित्सा के कारण या दवा के कारण नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोगों ने जो मेरे लिए प्रार्थना की, उपवास रखा, चादरें चढ़ाई, दुआएं की ये उसी का असर है कि मुझे नया जीवन मिला।
जिन्होंने की दुआएं उनके लिए करूंगा संघर्ष
उन्होंने कहा कि मैं यहां से मृत प्राय यहां से गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों के दुआओं का ही असर है कि मैं तंदुरुस्त होकर वापस आया हूं। इस नए जीवन के साथ एक चुनाव चिन्ह हल चलाता हुआ किसान भी है लेकर वापस आया हूं। उन्होंने कहा कि अब यह नया जीवन मैं उन लोगों के लिए समर्पित करूंगा, और उनके लिए संघर्ष करूंगा, जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की। यही मेरा विचार है।
हल चलाता किसान के पास है सभी समस्याओं का समाधान
प्रदेश की समस्याओं के सवाल पर जोगीे ने कहा - राज्य में किसानों की समस्याएं, महिलाओं की समस्याएं, बेरोजगारों की समस्याएं या नक्सल जैसे समस्याओं का समाधान हल चलाता हुआ किसान के पास है। इससे पहले अजीत जोगी के छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर एयरपोर्ट पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। समर्थकों ने गर्मजोशी से जोगी का स्वागत किया।
समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
शहर के प्रमुख चौक चैराहों में होगा स्वागत छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के संस्थापक अजीत जोगी के वापस रायपुर आने कारकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। पार्टी के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 2 बजे रायपुर आने वाले नियमित विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जोगी का भव्य स्वागत किया।