
52 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे अजीत जोगी, एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनीति का तीसरा चेहरा अब 52 दिनों बाद लौट राजधानी रायपुर लौट आया। जी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली से रायपुर वापस लौट आए। इस दौरान रायपुर के माना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। समर्थकों ने जोगी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आपको बताते चलें की अजीत जोगी की तबियत में सुधार होने के बाद वे आज रायपुर लौटे। हालांकि वे 19 जुलाई को ही वापस लौटने वाले थे, परन्तु विमान किसी कारणवस गुरुवार को रद्द हो गया।
शहर के प्रमुख चौक चैराहों में होगा स्वागत
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के संस्थापक अजीत जोगी के वापस रायपुर आने कारकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। पार्टी के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 2 बजे रायपुर आने वाले नियमित विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे। उनके स्वागत सत्कार के लिए पार्टी के कार्यकर्ता शहर के प्रमुख चौक चौराहों में तैनात किए।
इन चौक में हुआ जोरदार स्वागत
पीटीएस चौक - विधानसभा अभनपुर + अन्य (बसंत गिरिपुंजे)
फुंडहर चौक - रायपुर ग्रामीण (ओम प्रकाश देवांगन)
राम मंदिर/पीआईपी चौक-आरंग विधानसभा (वतन चंद्राकार)
मरीन ड्राइव - रायपुर पश्चिम (सनत बंटी साहू)
गांधी उद्यान चौक - रायपुर उत्तर + नगरीय निकाय विभाग ( अमर गिडवानी, श्री आसिफ मेमन, सुनंद विश्वास, सिद्दिक कुरैशी)
अंबेडकर चौक - स्ष्ट विभाग ( बसंत आडिल)
मोतीबाग चौक - अल्पसंख्यक विभाग, जोगी ब्रिगेड, महिला विभाग ( नोमान अकरम, राजीव कश्यप, बबलू रज़ा आशा जोसफ)
काली माता मंदिर - रायपुर दक्षिण (इंद्रजीत ठाकुर)
हल की पूजा कर कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित
अपने निवास पहुंचकर अजीत जोगी बंगले के स्टेज पर हल की पूजा करेंगे और स्व. बाबू खूब चंद बघेल जी की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे तथा सभी को संबोधित करेंगे।
आपको बताते चलें 23 मई की रात उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन्हें डॉक्टरों ने न्यूमोनिया बताया। 29 मई मंगलवार शाम दिक्कत बढऩे के अमित जोगी ने डॉ. संदीप दवे और डॉ. गिरीष अग्रवाल से बात करने के बाद डॉ. नरेश त्रेहन से बात की। उसके बाद उनको दिल्ली रेफेर कर दिया। अब लगभग दो महीने बाद अजीत जोगी पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुँच रहें हैं।
Updated on:
20 Jul 2018, 3:43 PM IST
Published on:
20 Jul 2018, 3:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.