
निर्माण... २० लाख रुपए की लागत से बनेगी पानी टंकी।
राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. विगत कई वर्षों से वार्ड 1 में पेयजल की समस्या हुई है, चाहे कोई भी मौसम हो हमेशा यहां के निवासी पानी की समस्या को लेकर कितनी ही बार शासन प्रशासन के सामने गुहार लगा चुके थे लेकिन तीन वर्षों के लगातार प्रयास से अब सफलता हाथ लगी है। वार्ड 1 के निवासियों को अब पर्याप्त पेयजल नशीब होना शुरू हो गया जिससे वार्ड के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
नपाध्यक्ष का प्रयास रंग लाया
विदित हो कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व उनके नगरी निकाय के कर्मचारियों के कार्यकाल में यहां की पेजयल समस्या को गंभीर रूप से लेते हुए तीन वर्षों से नगरी प्रशासन विकास विभाग को पेजयल की समस्या से निरंतर अवगत कराते रहे जिसका परिणाम यह हुआ कि इस वर्ष नगरी प्रशासन के द्वारा वार्ड 1 के लिए 50 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी जिसकी लागत 20 लाख है रूपये की है स्वीकृत कर बनवाया गया था। पर नगर पंचायत को पीएचई के समूह जल संयंत्र योजना से पानी नही मिलने से पेजयल आपूर्ति शुरू नही हो पा रहा था।
वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त
शुक्रवार को पीएचई विभाग ने नई टंकी को जोड़कर पेजयल सप्लाई शुरू कर दिया जिससे अब वार्ड में पेजयल की समस्या से पूरी तरह निजाद मिल गई है। नई योजना व नई टंकी के माध्यम से पानी मिलने की खबर से ही मेरेगांव के नागरिकों में खुशी की लहर बनी हुई है। वार्ड 1 के पाषर्द लता मंडावी, जंगलु निषाद, खिलेश मंडावी, रामू यादव, हेमलाल वर्मा, संतोष साहू, कमलेश, लोकेश साहू आदि ने नपा अध्यक्ष मानिकपुरी का आभार व्यक्त किया है।
मिलेगा फिल्टर पानी
नपाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि मेरेगांव में कन्या शिक्षा परिसर छात्रवास से लेकर मुख्य मार्ग में राजीव गांधी चौक तक निवास करने वाले नागरिकों को अगस्त माह से फिल्टर प्लांट का पानी पीने को मिलेगा। मेरेगांव बस्ती से मुख्य मार्ग से पुराने शराब दुकान तक नल पाइप लाइन बिछाने का काम तीन माह पहले ही पूर्ण हो गया है। अब इस क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी सहज प्राप्त हो रहा है।
वार्डवासियों को राहत
वार्ड 1 मेरेगांव में वर्तमान में पेजयल आपूर्ति हड्डी गोदाम की पानी टंकी व दो नलकूप के जरिए से होती थी। लेकिन अब नई पानी टंकी में पेजयल आपूर्ति प्रारंभ करने के बाद मेरेगांव में हड्डी गोदाम पानी टंकी व नलकूप से सप्लाई रोक दिया जाएगा और इस पानी को नगर के भीतरी वार्डो 15, 14, 9, 10, 11, 2, 1 में सप्लाई किया जाएगा। जिससे शहर के अंदर बस्ती में लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।
Published on:
20 Jul 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
