
आकाश शुक्ला@रायपुर. हमारे सपने जब सिर्फ सपने न रहकर जुनून बन जाते हैं, तो वह कामयाबी की नई इबारत ही गढ़ता है। कुछ ऐसा ही है, राजधानी के अंकित शारदा के इंटरनेशनल फेम बनने की कहानी। महज 26 साल के अंकित वैदिक मंत्रों को म्यूजिक में पिरोकर एक ऐसा नया आयाम दे दिया कि इसकी गूंज इजराइल से लेकर अमरीका तक पहुंच गई।
भारत के पहले साइरट्रेंस वोकल आर्टिस्ट बनकर इंटरनेशनल म्यूजिक की दुनिया में धूम मचा रहे अंकित मूलत: रायपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कोलंबिया इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑटोमोटिव डिजाइन इंजीनियरिंग करने के लिए दिल्ली चले गए। साइकेडेलिक ट्रांस म्यूजिक में रुचि होने के चलते पढ़ाई के बाद समय निकालकर हिंदू धर्म के अलग-अलग मन्त्रों के वोकल्स रिकॉर्ड कर यू-ट्यूब व सोशल साइट्स डालते थे।
उनके अलग तरह की प्रतिभा के चलते लोगों ने उन्हें जानना, पहचानना शुरू किया। इसी बीच यू-ट्यूब और वेबसाइट पर उनके कृष्णा म्यूजिक को सुनकर इजराइल के जानेमाने प्रोड्यूसर और म्यूजिक कम्पोजर ओमिकी ने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए उन्हें इजराइल आने का ऑफर दिया। इसके बाद ओमिकी, प्लेनेट-6 के साथ अंकित ने काम करना शुरू किया। एलबम बनने के बाद इसे जर्मनी के म्यूजिक लेबल स्पिन ट्विस्ट रिकॉड्र्स पर रिलीज किया गया। इस गाने की लॉंचिंग के साथ ही यह वल्र्डवाइड में सभी को इतना पसंद आया कि रिकॉर्ड तोडक़र रैंक-1 पर पहुंच गया।
विश्व स्तर पर पहचान बना चुके अंकित ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कभी मुडक़र नहीं देखा, और वॉशिंगटन के डिमिबो के ग्रुप प्रोड्यूसर के साथ काम करना स्टार्ट किया। डिमिबो के साथ रिकॉर्ड किया गाना सेवन लायंस जो की दुनिया के जाने-माने रिकॉर्ड प्रोड्यूसर में से एक ने इंटरनेशनल फेस्टिवल इडीसी-2017 में 2 लाख लोगों के सामने बजाया। साथ ही इसे कई देशों में भी प्ले किया गया।
अंकित ने बताया वल्र्ड टूर पर निकले हाल ही में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस के लिए 22 जुलाई को इजराइली म्यूजिक कम्पोजर ओमिकी इंडिया आए थे। इस दौरान अंकित ने उनके साथ बेंगलूरु में लाइव परफॉर्मेंस करने वाले इंडिया के इकलौते कलाकार थे। अंकित ने कहा उनकी सफलता के पीछे पापा विक्रम जीत शारदा का ही मोटिवेशन है, जो पढ़ाई के साथ ही उनकी प्रतिभा को परख म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने हमेशा से उन्हें प्रेरित करते रहे। अंकित फिलहाल अभी कई बॉलीवुड व इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।