रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री करोड़पति, मुख्यमंत्री भूपेश लिस्ट में दूसरे नंबर में

कवासी लखमा की संपत्ति सबसे कम है। उन्होंने शपथपत्र में एक करोड़ 88 लाख से कुछ अधिक की संपत्ति बताई है।

less than 1 minute read
Dec 26, 2018
छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री करोड़पति, मुख्यमंत्री भूपेश लिस्ट में दूसरे नंबर में

रायपुर. नवगठित राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री करोड़पति हैं। 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के साथ टीएस सिंहदेव सरकार में सबसे अमीर मंत्री हैं। सिंहदेव विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर उम्मीदवार भी थे। वहीं कवासी लखमा की संपत्ति सबसे कम है। उन्होंने शपथपत्र में एक करोड़ 88 लाख से कुछ अधिक की संपत्ति बताई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संपत्ति 23 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की है। मंत्रिमंडल में वे दूसरा सबसे अमीर चेहरा हैं। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच के निर्वाचन के समय दिए मंत्रियों के शपथपत्र के विश्लेषण के आधार पर सामने आई है।

छह सबसे अमीर मंत्री
टी.एस. सिंहदेव 500.01
भूपेश बघेल 23.96
मोहम्मद अकबर 7.87
जयसिंह अग्रवाल 7.71
अनिला भेडिय़ा 5.98
रविंद्र चौबे 4.71

कम संपत्ति वाले मंत्री
कवासी लखमा 1.88
उमेश पटेल 1.89
डॉ. शिव डहिरया 2.37
रुद्र कुमार गुरु 2.85
ताम्रध्वज साहू 2.90
डॉ. प्रेमसाय टेकाम 4.35

(राशि करोड़ रुपए में)
(स्रोत: एडीआर और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच की ओर से शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर)

Published on:
26 Dec 2018 12:18 pm
Also Read
View All