Raipur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के लिए छत्तीगसढ़ दौरे पर आने वाले हैं। बता दें कि शाह नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करने आ रहे हैं, इसके लिए अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
Raipur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे। 23 और 24 अगस्त को होने वाले दौरे के लिए अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार अमित शाह प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करने आ रहे हैं। इस दौरान नक्सल हिंसा पर नियंत्रण की स्थिति के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
अफसरों के अनुसार पिछली बैठक में शाह ने राज्य पुलिस और प्रदेश में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही विभिन्न विभागों को टारगेट (लक्ष्य) देकर गए थे। इसमें नए सुरक्षा कैंप खोलने के साथ ही सड़कों का निर्माण आदि शामिल है।
Raipur News: वहीं बताया जा रहा है कि इस बार अमित शाह पहले पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह ने प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने का दावा किया है।