रायपुर

Amit Shah in CG: केंद्रीय गृहमंत्री शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से, अधिकारियों के साथ करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

Amit Shah in CG: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दूसरे दिन वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo-IANS)

Amit Shah in CG: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा, विकासात्मक विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 7 फरवरी की रात करीब 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद रात 8 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दूसरे दिन वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अंतिम दिन 9 फरवरी शाह जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Published on:
06 Feb 2026 02:09 am
Also Read
View All

अगली खबर