रायपुर

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मंत्री अमरजीत भगत के काफिले का घेराव

मंत्री भगत ने तत्काल बुलाये अन्य अधिकारियों को
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2021, 7:45 PM IST
01_4.jpg

रायपुर. मैनपाट के ग्राम पथरई में आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएमडीसी के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के द्वारा कराई जा रही खुदाई पर नाराजगी जताई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री अमरजीत भगत के काफिले का घेराव कर दिया लोगों ने कहा कि सीएमडीसी द्वारा वादा पूरा नहीं किया गया है. क्षेत्र में सीएमडीसी ने स्थानीय लोगों को रोज़गार देने का वादा किया था, लेकिन कार्य शुरू होने के बाद भी रोजगार नहीं दिया गया.

मंत्री भगत के घेराव के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोज़गार नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं ब्लास्टिंग से आस-पास रहने वालों का नुकसान होता है. इस नुकसान का मुआवजा भी लोगों को नहीं मिल रहा है. ब्लास्टिंग से पहाड़ और वन को क्षति पहुंच रही है. इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है. मंत्री भगत ने तत्काल सरगुजा कलेक्टर, एसडीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया है. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आगे की कार्यवाही चल रही है.

Updated on:
5 Jun 2021, 7:45 PM IST
Published on: