रायपुर

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में RTE की 9 हजार से ज्यादा सीटें खाली, जानिए तीसरे चरण का पूरा शेड्यूल

RTE Admission News: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश के दो चरण पूरे होने के बावजूद 23,124 में से 9,242 सीटें अब भी खाली हैं।
2 min read
Jul 18, 2026
RTE Admission 2026
RTE एडमिशन (photo source- AI)

रायपुर@अनुराग सिंह। RTE Admission: प्रदेश के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो गई है। अभी भी लगभग 9242 सीटें रिक्त हैं। जिसे देखते हुए अब तीसरे राउंड में सीट अलॉटमेंट व लॉटरी की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों से प्राप्त डाटा के अनुसार, राज्य में 6858 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई की 23124 सीटें हैं। दो चरणों के बाद इनमें से लगभग 13882 सीटों में प्रवेश पूरा हो चुका है। चयनित स्टूडेंट्स को 17 जुलाई तक प्रवेश लेना था।

तृतीय चरण के लिए आवेदन 22 से

संचाललनालय की ओर से तृतीय व अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए पात्र आवेदक आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई से 5 अगस्त तक कर सकते हैं। उसके बाद नोडल प्राचार्य के द्वारा आवेदनों का परीक्षण व सत्यापन के बाद 10 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन लाॅटरी व काउंसिलिंग के माध्यम से सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद बच्चों को 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच प्रवेश लेना होगा।

जानें राज्य के सबसे ज्यादा सीटों वाले जिले के बारे में

रायपुर में संचालित 824 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई की 3204 सीटें हैं। जिनमें से अब तक 2458 सीटों में प्रवेश पूरा हो चुका है। ऐसे ही बिलासपुर के 562 स्कूलों की 2228 सीटों में से 1398 पर प्रवेश हुए हैं, दुुर्ग के 531 स्कूल की 1581 सीटों में से 1042, बलरामपुर के 190 स्कूल की 1524 सीटों में से 795, मुंगेली के 226 स्कूल की 1011 सीटों में से 699 पर प्रवेश हो चुके हैं।

RTE Admission 2026: बच्चे पिछड़ जाएंगे सिलेबस से

पहले आवेदन करने वाले एक पालक से जब चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि नाम नहीं आया है और मेरे एक दोस्त के बेटे का पहले चरण में नाम आया था लेकिन उसे स्कूल से नोडल ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल वाले उन्हें आवेदन अपने पास ही रखने बोल रहे थे। जिसके कारण मैंने फिर से आरटीई में आवेदन नहीं किया।

सभी डॉक्यूमेंट देने के बाद भी बार-बार स्कूल और नोडल के चक्कर लगाने होते हैं। अभी फिर से आवेदन मंगवाए जा रहे हैं यदि कोई आवेदन करता भी है तो प्रवेश 25 अगस्त तक चलेंगे। इस दौरान काफी सिलेबस पूरा हो गया होगा। ऐसे में बच्चे को काफी समस्या होगी।

Updated on:
18 Jul 2026 02:27 pm
Published on:
18 Jul 2026 02:27 pm