रायपुर

अरब का खजूर और इंदौरी शीरमाल बनी पहली पसंद

सिटी के ये स्पॉट रमजान में हो जाते हैं गुलजार, इफ्तार के दौरान सजती हैं पकवानों की दुकानें और देर रात तक रहती हैं लोगों की चहल-पहल

2 min read
May 25, 2018
cg news
अरब का खजूर और इंदौरी शीरमाल बनी पहली पसंद

सुमित यादव @ रिपोर्टर रायपुर . रमजान का महीना इबादत करने का होता है। इस माह में सभी हर दिन अल्लाह को याद करते हैं। इसके साथ कुछ एेसे भी लोग होते होते है जो पूरे माह रोजा रखते हैं। पूरे दिल से पांच टाइम का नवाज अता करते हैं। इसी कड़ी में शहर के कुछ एेसे स्पॉट हैं जो रमजान के पूरे महीने गुलजार रहते हैं। पत्रिका आपको एेसे स्पॉट से रूबरू करा रहा है जहां पर शाम होते ही इफ्तार के दौरान सजती हैं पकवानों की कई दुकानें और देर रात तक रहती है रौनक। रमजान के मुबारक मौके पर कुछ खास पकवान शामिल किए गए हैं। जिसमें अरब के खजूर और इंदौरी सिरमाल रोजदारों की पहली पसंद बनी है।

चिल्ली, रोस्ट और कड़ी

समोसा , चिकन चिल्ली, रोस्ट और चिकन कड़ी रखते हैं।
[typography_font:14pt;" >इस एरिया में रमजान के पहले दिन से लगभग 50 से अधिक दुकानें सज जाती हैं। शाम ५ बजे से तड़के ३ बजे तक गुलजार रहती है।

बैजनाथ पारा में इस वर्ष भी रमजान की दुकानें सजी हुई हंै। यहां 12 साल से इस माह में दुकान लगाने वाले मो. अलीम बताते हैं कि इस बार मैंने रमजान के लिए स्पेशल समोसा तैयार किया है। इसके साथ ही चिकन पकौड़ा, जलेबी आदि आइट्म्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ मीठे आइटम भी हैं जिसे रोजदार खूब पसंद करते हैं।

यहां पर लगभग50 से अधिक दुकानें पूरे एक माह तरह-तरह के पकवानों सजी देर तक खुली रहती हंै।

इंदौरी शीरमाल फेमस

मो. शोएब बताते हैं कि मैं पिछले 10 साल से हर साल रमजान में शीरमाल की दुकान लगाता हूं। इस बार मैं इंदौरी सिरमाल की दुकान लगाया हूं। इसके साथ ही नान, रोल और टोस्ट भी शामिल किया हूं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हंै।

Published on:
25 May 2018 01:01 pm