CG Crime: सोने को उसने दुकान की अलमारी में ही रखा। इसके अगले दिन वह दुकान नहीं आया। उसके घर गए, तो वहां भी ताला लगा मिला। इसके बाद नंदकिशोर ने दुकान की अलमारी चेक की, तो उसमें 60 ग्राम सोना नहीं था।
CG Crime: जेवर बनाने के नाम पर जेवर कारीगर एक सराफा कारोबारी के सोने को ले भागा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कारीगर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक नंदकिशोर सोनी का एलजी डाई कटिंग का कारोबार है।
उसने अपनी दुकान में जेवर बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगर राजू को रखा था। 11 जनवरी को उसने राजू को 60 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया।
सोने को उसने दुकान की अलमारी में ही रखा। इसके अगले दिन वह दुकान नहीं आया। उसके घर गए, तो वहां भी ताला लगा मिला। इसके बाद नंदकिशोर ने दुकान की अलमारी चेक की, तो उसमें 60 ग्राम सोना नहीं था। राजू सोना लेकर फरार हो गया। चोरी गए सोने की कीमत 7 लाख 80 रुपए आंकी गई है। इसकी शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।