5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 हजार मीट्रिक टन धान अब भी केंद्रों में पड़ा, उठाव अधूरा… 121 राइस मिलरों को नोटिस जारी

Rice Millers Notice Raipur: रायपुर मिलर्स की ओर से धान उठाव के विरुद्ध चावल जमा करने में लेटलतीफी की जा रही है। इस कारण जिले में 55 हजार मीट्रिक टन से अधिक चावल जमा नहीं हो पाया है।

2 min read
Google source verification
7 हजार मीट्रिक टन धान अब भी केंद्रों में पड़ा, उठाव अधूरा... 121 राइस मिलरों को नोटिस जारी(photo-patrika)

7 हजार मीट्रिक टन धान अब भी केंद्रों में पड़ा, उठाव अधूरा... 121 राइस मिलरों को नोटिस जारी(photo-patrika)

Rice Millers Notice Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर मिलर्स की ओर से धान उठाव के विरुद्ध चावल जमा करने में लेटलतीफी की जा रही है। इस कारण जिले में 55 हजार मीट्रिक टन से अधिक चावल जमा नहीं हो पाया है। वहीं जिले के उपार्जन केंद्रों से अबतक धान का उठाव कार्य पूरा नहीं हो पाया है। मिलरों के पास अब धान उठाव के विरुद्ध चावल जमा करने के लिए 26 दिन बचे हैं।

30 अप्रैल को चावल जमा करने की अंतिम तारीख है। इसके चलते अब खाद्य विभाग ने राइस मिलर्स पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। इसके तहत 121 मिलरों को समय के भीतर चावल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों के विरुद्ध कलेक्टर के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Rice Millers Notice Raipur: 7 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव अभी भी बाकी

समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत उठाव भी नहीं हो पाया है। सात हजार मीट्रिक टन धान अभी भी उपार्जन केंद्रों में पड़ा हुआ हैं। बचे हुए धान को 40 राइस मिलरों द्वारा उठाव किया जाना है। बताया जा रहा है कि समय-सीमा खत्म होने के बाद भी जो धान उठा नहीं हैं। उसे उठाने के लिए सहकारी विपणन संघ मर्यादित विभाग लगातार राइस मिलरों पर दबाव बना रहा है। इसके बाद भी धान का उठाव हो नहीं पा रहा है।

इन मिलर्स ने चावल जमा नहीं किया

जिन 121 मिलर्स को नोटिस भेजा गया है, उनमें 18 राइस मिलर ऐसे हैं, जिन्होंने एक हजार से लेकर 2600 मीट्रिक टन तक चावल जमा नहीं किया। इनमें 2 हजार मीट्रिक टन से अधिक चावल वाले मिलरों की संख्या 5 है। इन मिलरों के नाम क्रमश: एमएस इंडियन राइस, अग्रोहा इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज एचयूएफ एवं महालक्ष्मी पट्टी प्रोसेङ्क्षसग कंपनी शामिल हैं।

इसी प्रकार 1 हजार से 2 हजार मीट्रिक टन चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों में गोयल एग्रो इंडस्ट्रीज, अमित एग्रो प्रो., श्रीओम राइस टेक प्रा.लि., आर्यन राइस इंडस्ट्रीज, ङ्क्षजदलानी राइस मिल, गोयल एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि., गुरुनानक राइस इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज, गोयल एग्रो निर्मला राइस मिल, श्रीतिरूपति राइस इंडस्ट्रीज, विद्याश्री राइस मिल एवं मां संतोषी राइस मिल शामिल है। रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा की चावल जमा नहीं करने वाले 121 राइस मिलरों को नोटिस जारी किया है। 30 अप्रैल को चावल जमा करने की अंतिम तारीख है।