5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर, छत्तीसगढ़ में आज और कल आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी जारी हुई है..

2 min read
Google source verification
CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर में बारिश की प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं बादलों की वजह से भीषण गर्मी से फिलहाल राहत है, हालांकि उमस से लोग बेहाल हैं। अगले दो दिन ऐसी ही राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं आज सुबह मौसम हल्की बूंदाबांदी हुई। ( Raipur Weather News) रायपुर में कुछ जगहों में हल्की बारिश हुई। इधर रायगढ़ में भी मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश की कुछ जगहों पर तेज आंधी और बारिश हुई है। मुख्य तौर पर नांगुर में 30 मिमी और जगदलपुर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

CG Weather Alert: 5, 6 अप्रैल को बदली बारिश के आसार

मौसम में आए बदलाव से पारा में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। राजधानी समेत प्रदेश में भी ज्यादा गर्मी के आसार नहीं है। अप्रैल के चार दिन ऐसे ही गुजर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5, 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी जगहों में 40 से 50 किमी की गति से हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश होने से आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

राजनांदगांव और रायगढ़ में झमाझम

रविवार सुबह रायपुर समेत कई जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 9 बजे के आसपास राजधानी में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई तो इधर राजनांदगांव और रायगढ़ में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। करीब 15 मिनट की बारिश के बाद मौसम फिर खुल गया।

ऐसे बदल रहा पारा

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। दरअसल दिन व रात में बादल छाने से दोपहर का तापमान तो गिर जाता है, लेकिन रात का तापमान बढ़ जाता है। दिन में राहत है, लेकिन रात में हल्की उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि दिन में ज्यादा गर्मी नहीं होना लोगों को राहत दे रहा है। 39.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं 20.6 डिग्री के साथ दुर्ग की रात का तापमान सबसे कम रहा। पिछले 24 घंटे में नानगुर में 30 व जगदलपुर में 15 मिमी पानी गिरा है। राजधानी में फुहारें भी नहीं पड़ीं हैं।

दुर्ग जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन तेज उमस के कारण गर्मी 40 डिग्री जैसी महसूस हुई। दिन और रात दोनों समय वातावरण में नमी के कारण बेचैनी बनी रही। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दुर्ग में रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है, लेकिन दक्षिण में हो रही बारिश के कारण नमी बढऩे से उमस में और इजाफा हो सकता है।

तेज हवाओं और अंधड़ की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। दुर्ग संभाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई गई है।