5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के बारिश और आंधी से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिली राहत, IMD ने किया अलर्ट जारी…

CG Weather Update: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को और राहत मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के बारिश और आंधी से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिली राहत, IMD ने किया अलर्ट जारी...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ के बारिश और आंधी से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिली राहत, IMD ने किया अलर्ट जारी...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ प्रदेश में झुलसाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। बीती रात राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को और राहत मिल सकती है।

CG Weather Update: बारिश से मिली राहत, कई इलाकों में दर्ज हुई वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नांगुर में 3 सेमी और जगदलपुर में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुली, जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की।

तापमान में अभी स्थिरता, फिर आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। आने वाले 24 घंटों में भी तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा।

सिनोप्टिक सिस्टम बना बदलाव की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किमी के बीच एक और चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। यही सिस्टम मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण बन रहा है।

गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले दो दिनों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज गर्जना, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गर्मी से राहत देने वाला यह मौसम जहां सुकून लेकर आया है, वहीं तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों में बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।