27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IFS Officer Arun Pandey: छत्तीसगढ़ में नए PCCF की नियुक्ति, अरूण पांडे संभालेंगे जिम्मेदारी, आदेश जारी

Arun Pandey New PCCF: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है।

2 min read
Google source verification
IFS अरूण पांडे बने नए PCCF (फोटो सोर्स- पत्रिका)

IFS अरूण पांडे बने नए PCCF (फोटो सोर्स- पत्रिका)

IFS Officer Arun Pandey: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। अरूण पांडे अब वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। राव 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

कई वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर किया गया विचार

राज्य सरकार के इस फैसले को वन विभाग में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से नए PCCF की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा चल रही थी। रिटायरमेंट से पहले विभाग में नए नेतृत्व को लेकर कई वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। इसके लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक भी आयोजित की गई थी।

आखिरकार अरूण पांडे के नाम पर बनी सहमति

जानकारी के मुताबिक, DPC की बैठक में वरिष्ठ IFS अधिकारियों अरूण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुभव, सेवा रिकॉर्ड और विभागीय कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए आखिरकार अरूण पांडे के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद राज्य सरकार ने उनके नाम को मंजूरी देते हुए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

लंबे प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा फायदा

अरूण पांडे को वन विभाग में लंबे अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। उन्होंने विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वन संरक्षण, जैव विविधता और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वन विभाग की कई योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है।

31 मई को रिटायर होंगे व्ही. श्रीनिवासन राव

वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके कार्यकाल में वन संरक्षण और विभागीय प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। अब उनके स्थान पर अरूण पांडे विभाग की कमान संभालेंगे।

वन विभाग में नई रणनीति की उम्मीद

नई नियुक्ति के बाद वन विभाग में कार्यप्रणाली और योजनाओं में नई रणनीति देखने को मिल सकती है। राज्य सरकार वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को लेकर लगातार काम कर रही है। ऐसे में नए PCCF के सामने विभागीय चुनौतियों के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी होंगी।