27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटे में शुरू हो जाएगा अंधड़-बारिश का दौर

Chhattisgarh Pre Monsoon Update: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब जल्द ही अंधड़-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 29 मई से प्री-मानूसन के एक्टिव होने के संकेत दिए है..

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Pre Monsoon Update

Chhattisgarh Pre Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में 29 मई से शुरू हो जाएगा अंधड़-बारिश का दौर ( File Photo )

Chhattigarh Pre Monsoon: प्रदेश में 29 मई से अंधड़ व बारिश का दौर शुरू होगा। इसे प्री-मानसून कहा जा सकता है। वहीं, नौतपा के दूसरे दिन मंगवार को बादल छाने के कारण पारा हल्का लुढ़का, लेकिन लू के थपेड़ों से कोई राहत नहीं मिली। अगले तीन दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलेगी। यही नहीं 40-50 किमी की गति से अंधड़ भी चलेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार हैं। इससे पहले मंगलवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में थोड़ी कमी आई।

Chhattisgarh Pre Monsoon News: आज हवा में बदलाव

प्रदेश में आज से हवा में बदलाव हुआ है। सुबह-सुबह गर्म हवा की जगह ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि 9 बजे के बाद मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अलगे दो दिनों बाद बदलाव के संकेत दिए है। इधर केरल में भी मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है।

राजनांदगांव सबसे गर्म

नौतपा के दूसरे दिन भी राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 45.5 डिग्री पर रहा। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे की तुलना में पारा आधा डिग्री लुढ़का है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर है। 27 व 28 मई को भी चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी। 29 मई से प्री मानसून शॉवर से गर्मी की छुट्टी तो नहीं होगी, लेकिन हल्की बारिश से उमस बढ़ जाएगी। दिन व रात काफी गर्म रहने के कारण लोग बेहाल है।

10 जून तक प्रदेश में आ सकता है मानसून

प्रदेश में मानसून कब पहुंचेगा, इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है, लेकिन 10 जून सामान्य तारीख है। अंडमान निकोबार में समय से 6 दिन पहले मानसून तो पहुंच गया है, लेकिन यह अभी केरल नहीं पहुंचा है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है। केरल में मानसून पहुंचने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि प्रदेश में भी मानसून जल्द आ जाएगा। हालांकि ये ट्रेंड रहा है कि 10 दिन बाद मानसून की दस्तक हो जाती है। हालांकि पिछले साल 28 मई को मानसून बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंच गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं लग रहा है। इसमें कुछ देरी हो सकती है।

प्रमुख स्थानों का

अधिकतम तापमान

रायपुर 44.5
माना 44.6

बिलासपुर 44.5
अंबिकापुर 42.4
पेंड्रारोड 42.2

जगदलपुर 42.0

दुर्ग 44.7
राजनांदगांव 45.5