
रायपुर. Arun Jaitley passes away Live updates: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल (Chhattisgarh Governor) अनुसुईया उइके (Anusuiya Uikey) ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। अरुण जेटली जब राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष थे और मैं राज्यसभा सांसद थी, उस समय जब भी मैं अपना उद्बोधन देती थी, तब वे मेरा सदैव प्रशंसा करते थे और उत्साहवर्धन भी किया करते थे। मुझे नए-नए महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त करने के अवसर पर उनका सदैव मार्गदर्शन भी मिला।
जेटली वरिष्ठ राजनेता, कानून विद् और एक योग्य अर्थशास्त्री थे। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। जेटली के वित्त मंत्री के कार्यकाल में लिए गए आर्थिक सुधार के निर्णय और उनके राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएंगा। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां एम्स में निधन हो गया। जेटली का गुरुवार को डायलिसिस हुआ था। वह 66 वर्ष के थे। जेटली एम्स में बीते 9 अगस्त से भर्ती थे और उनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा था।Arun Jaitley passes away Live updates