रायपुर

Ayushman Cards: रायपुर के इन 24 केंद्रों में आयुष्मान कार्ड, 5 लाख रुपये तक का होगा निःशुल्क इलाज

Ayushman Cards: आयुष्मान कार्ड मोबाइल ऐप से नहीं बनने पर लिंक से बनाएं जाएंगे। ऑपरेटर आईडी नहीं होने पर बेनिफिशरी आईडी से भी बनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Nov 15, 2024
Ayushman Cards
Ayushman Cards

Ayushman Cards: फ्री इलाज के लिए जिले में 24 स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सुपर वाइजरों की बैठक में सीएमचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कार्ड बनाने में आने वाली कठिनाई सुधार व माइक्रोप्लान के साथ ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाने को कहा। स्कूलों में भी जिन बच्चों का कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, उनका भी कार्ड बनाना है।

आयुष्मान कार्ड मोबाइल ऐप से नहीं बनने पर लिंक से बनाएं जाएंगे। ऑपरेटर आईडी नहीं होने पर बेनिफिशरी आईडी से भी बनाया जाएगा। कार्ड आंबेडकर अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल पंडरी, मातृ-शिशु अस्पताल कालीबाड़ी व विभिन्न सीएचसी व पीएचसी में बनाए जाएंगे। इनमें शहरी सीएचसी गुढ़ियारी, आयुर्वेदिक अस्पताल, खोखोपारा, बिरगांव तथा शहरी पीएचसी मोवा, लाभांडी, चंगोराभाठा, भाठागांव, कचना, गोगांव, हीरापुर, काशीराम नगर, भनपुरी, मठपुरैना, देवपुरी में कार्ड बनाए जाएंगे।

इसी तरह राजातालाब, बोरियाकला, रामनगर, आमासिवनी, डीडीयू नगर व उरला में जाकर लोग आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। बीपीएल परिवार को हर साल 5 लाख व एपीएल परिवार को 50 हजार तक फ्री इलाज मिलता है। ये सुविधा सरकारी व पंजीकृत निजी अस्पतालों में मिलती है।

Published on:
15 Nov 2024 07:27 am