रायपुर

Bachpan ka Pyaar : बचपन का प्यार… सहदेव नया ‘बादशाह’, 4 करोड़ व्यू के साथ मचाई धूम

नक्सलगढ़ के बाल कलाकार सहदेव के साथ मशहूर रैपर बादशाह ने सॉन्ग किया है रिलीज डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे... फेम आस्था गिल ने भी मिलाया है सुर में सुर
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2021, 2:35 AM IST
Bachpan ka Pyaar : बचपन का प्यार... सहदेव नया 'बादशाह', 4 करोड़ व्यू के साथ मचाई धूम
Bachpan ka Pyaar : बचपन का प्यार... सहदेव नया 'बादशाह', 4 करोड़ व्यू के साथ मचाई धूम

रायपुर. मशहूर रैपर व बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार सहदेव दिरदो को लेकर सॉन्ग बचपन का प्यार... रिलीज किया। दो दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग ने देश-विदेश में धूम मचा रखी है। नक्सलगढ़ सुकमा जिले के सहदेव ने बचपन का प्यार... से यू-ट्यूब पर बादशाहत कायम कर ली है।

7 बच्चों को बैठाकर नाबालिग ने स्कूटर पर भरा फर्राटा, लोगों की जान आई सांसत में
बचपन का प्यार (Bachpan ka Pyaar) सॉन्ग 11 अगस्त को मुंबई में रिलीज किया गया। इस वीडियो एलबम में सहदेव और बादशाह (Badshah) के साथ डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे.. फेम आस्था गिल और रिको ने भी सुर में सुर मिलाया है। आस्था गिल इसके पहले भी बादशाह के साथ कई म्यूजिक एलबम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]श्रम बल में छत्तीसगढ़ की महिलाओं की भागीदारी देश में दूसरे नंबर पर
रैपर बादशाह ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर सहदेव का एक वीडियो देखा था, जिसमें वह बचपन का प्यार... गीत मस्त होकर गा रहा था। सहदेव का अंदाज व अदा बादशाह को पसंद आई तो उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सहदेव से बात की और वादा किया कि उसके साथ इस गाने को रिकॉर्ड और रिलीज करेंगे। बादशाह ने अपना वादा निभाया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सिर्फ इस जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की दर एक फीसदी से ज्यादा
बचपन का प्यार... इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। तीन दिनों में इस म्यूजिक एलबम को यू-ट्यूब पर 4 करोड़ 94 हजार 703 लोगों ने देखा है। बचपन का प्यार को 31 लाख से अधिक लोगो ने लाइक किया है। 72 हजार ऐसे भी हैं जिन्होंने डिसलाइक किया है। वहीं, 1 लाख 48 हजार 970 लोगों ने इस पर कमेंट्स किया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...कोरोनाकाल में बंपर नौकरी, 14 हजार 580 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

Published on: