Balasor Train Accident : कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, नैतिकता के नाते रेल मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
Balasor Train Accident : ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा देने की मांग की है। वहीं भाजपा ने शनिवार को पार्टी के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। (raipur news today) कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, नैतिकता के नाते रेल मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा, रेल मंत्री कहते थे कि हमने ऐसे आधुनिक तकनीक अपनाई है कि एक ही पटरी में दो ट्रेन आने पर ट्रेन अपने आप रुक जाती है, (raipur news update) लेकिन यहां तो उन्हीं के प्रदेश में 3 ट्रेनें टकरा गई। सीएम बघेल ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से चर्चा कर संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद देने की बात कहीं।
साव : भाजपा परिवार पीड़ितों के साथ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस दुर्घटना को लेकर दुख जताया है। (cg news update) उन्होंने बताया कि ट्रेन दुर्घटना के बाद भाजपा ने शनिवार को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इस कठिन समय में भाजपा परिवार शोक संतृप्त परिवारों के साथ है।
मरकाम : रेल मंत्रालय की लापरवाही
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा इस दुर्घटना में रेल मंत्रालय की घोर लापरवाही दिख रही है। (raipur Breaking news) एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने के चलते गंभीर रेल हादसा हुआ है।