रायपुर

छत्तीसगढ़ में होगा युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन, 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

यह आयोजन 21 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें प्रदेशभर से 15 हजार युवा साथी शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

less than 1 minute read
Nov 16, 2022

रायपुर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का ऐतिहासिक आयोजन करने जा रहा है. यह आयोजन 21 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें प्रदेशभर से 15 हजार युवा साथी शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें: एक मात्र ऐसा जोन जहां पाई जाती 80 से ज्यादा खास प्रजातियों की तितलियां


युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के नफरती ताकतों के खिलाफ भारत को जोड़ने के लिए निकले हैं. हम भी भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं. युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश के एक-एक विधानसभा में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश को पहुंचाने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की संस्कृति : छत्तीसगढिय़ा को बहुत लुभाते हैं ये नृत्य, खास मौकों पर दी जाती है इनकी प्रस्तुति

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, बाइक रैली के माध्यम से महाविद्यालयों तक पहुंचकर इसकी जानकारी देंगे. सभी जिलों में जिला अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर आयोजन का प्रचार-प्रसार भी करेंगे. रायपुर के इंडोर स्टेडियम में यूथ कांग्रेस का वृहद रूप से आयोजन होगा, जिसमें प्रदेशभर से 15 हजार युवा साथी शामिल होंगे.

Published on:
16 Nov 2022 05:39 pm
Also Read
View All