रायपुर

Bhupesh Baghel: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल! पूर्व CM बघेल बने राष्ट्रीय महासचिव, इस राज्य की मिली जिम्मेदारी

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में महत्वपूर्ण पदभार सौंपा गया है। उन्हें AICC के महासचिव नियुक्त किया गया है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2025

Bhupesh Baghel: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नासिर हुसैन को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को पंजाब राज्य का प्रभार दिया गया है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ में शामिल हैं। इससे बाद से ही पूर्व सीएम को अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत थे।

Bhupesh Baghel: प्रदेश स्तर में भी बदलाव की चर्चा

पार्टी हाईकमान ने राज्यों के संगठन में भी बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी सचिव भक्त चरणदास को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी हर्षवर्धन को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। कुछ इसी तरह का बदलाव छत्तीसगढ़ में भी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश संगठन हार-जीत की समीक्षा करेगा। इसके आधार पर प्रदेश में बड़ा बदलाव हो सकता है। बता दें कि निकाय चुनाव से पहले प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को बदलने की चर्चा थी, लेकिन इसे पूरी तरह से अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। इस वजह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अब तक अपने कार्यकारिणी नहीं बना सके हैं।

किसे मिली है जिम्मेदारी

Bhupesh Baghel: कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां की हैं। भूपेश बघेल और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को महासचिव और रजनी पाटिल, बीके हरिप्रसाद और मीनाक्षी नटराजन समेत नौ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Published on:
15 Feb 2025 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर