रायपुर

जेल से बाहर आते ही भूपेश का सरकार पर हमला, कहा- सीडीकांड मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश

भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूरा कांड उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश का परिणाम है

2 min read
Sep 29, 2018
जेल से बाहर आते ही भूपेश का सरकार पर हमला, कहा- सीडीकांड मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश

रायपुर . अश्लील सीडी कांड में जेल से बाहर निकलने के अगले ही दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूरा कांड उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश का परिणाम है।

इस साजिश में सरकार और उसके मुखिया शामिल हैं। संवाददाताओं से चर्चा में बघेल ने कहा, यह पूरा षडय़ंत्र अगस्त 2017 में हुआ ताकि भूपेश बघेल को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया जा सके। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा था, भूपेश बघेल को तीन माह में हटा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस पर पलटवार, सीएम बोले- पीसीसी राजनीति का स्तर गिराकर खेल रही जेल-बेल

उस समय यह बात समझ में नहीं आई, लेकिन अक्टूबर में जब केवल सीडी लहराने पर उन्हें आरोपी बना दिया गया तो यह बात स्पष्ट हो गई। इसकी वजह पूछे जाने पर भूपेश बघेल ने कहा, पांच वर्ष पहले माओवादियों के साथ ऐसी ही साजिश में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल को रास्ते से हटा दिया गया था। उसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस नेतृत्व की पहली पंक्ति ही खत्म हो गई और कांग्रेस चुनाव हार गई। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता डर छोडक़र सडक़ों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस लड़ाई को अब जनता की अदालत में ले जाएगी।

भूपेश ने मोरारका से मुलाकात स्वीकारी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने भाजपा नेता कैलाश मोरारका के साथ दिल्ली में हुई मुलाकात की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात वैसी नहीं थी, जैसा सीबीआइ का दावा है। वे होटल से निकल रहे थे, रिसेप्शन पर मोरारका से मुलाकात हुई। कुशल-क्षेम के बाद वे अपने रास्ते चले गए।

खुद दलदल पैदा करती है भाजपा
भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा हर जगह दलदल पैदा करती है। गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रहते हुए अपने मंत्री अमित शाह के ज़रिए एक लडक़ी की जासूसी कराते हैं। गुजरात में ही भाजपा के नेता अपने ही संगठन मंत्री की अश्लील सीडी जारी करवाते हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता ही अपने नेता राघव जी की सीडी बांटते हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता अपने ही लोगों से मिलकर मंत्रियों की सीडी बनवाते हैं और फिर भयादोहन करके पैसे बनाते हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा प्रवक्ता का भूपेश के आरोपो पर पलटवार, बोले- क्रिमिनल कांगे्रस बन चुकी है पीसीसी
Published on:
29 Sept 2018 10:18 am
Also Read
View All