16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस पर पलटवार, सीएम बोले- पीसीसी राजनीति का स्तर गिराकर खेल रही जेल-बेल

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना का शुभारंभ करने बस्तर पहुंचे

2 min read
Google source verification
CM IN BASTAR

कांग्रेस पर पलटवार, सीएम बोले- पीसीसी राजनीति का स्तर गिराकर खेल रही जेल-बेल

जगदलपुर. अश्लील सीडी कांड में मचे सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने, रेललाइन का विस्तार करने और बुनियादी सुविधाओं की ओर ध्यान दे रही है। वहीं कांग्रेस राजनीति का स्तर गिराकर जेल-बेल के खेल में लगी हुई है।

बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सीडी बांटकर मंत्री की चारित्रिक हत्या की और अब फंस गए तो कभी जेल कभी बेल का गेम खेल रहे हैं। कांग्रेस को राजनीति के नाम पर यही करने आता है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना का शुभारंभ करने बस्तर पहुंचे थे।

जगदलपुर से रावघाट को जोडऩे की दूसरी महत्त्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के हाथों हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रेल परियोजना से बस्तर के विकास की रफ्तार को 10 गुना तेजी मिलेगी।

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस्पात मंत्रालय के दो प्रमुख उपक्रम एनएमडीसी और सेल की इस परियोजना में अहम हिस्सेदारी है, और यह मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस रेल परियोजना का कार्य बिना किसी रुकावट के सम्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यहां बेड़मा से दहीकोंगा होते हुए जगदलपुर तक 119 किमी के लिए 541 करोड़ की राष्ट्रीय राज्यमार्ग परियोजना का भी शुभारंभ किया।

रायपुर से सीधे जुड़ेगा बस्तर, 622 की जगह 360 किमी होगी दूरी : इस परियोजना के पूरा होते ही जगदलपुर से राजधानी रायपुर तक की दूरी 622 किमी से घटकर 360 किमी रह जाएगी। ऐसे में कोई ट्रेन औसतन कम से कम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ेगी तो जगदलपुर से रायपुर तक का सफर नौ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। अभी यह सफर ओडिशा के कोरापुट होते हुए 18-19 घंटे में होता है। जगदलपुर से रावघाट तक नई रेललाइन से एक ओर जहां बस्तर के उद्योगों और अंदरूनी हिस्सों का विकास होगा, वहीं सुदूर इलाकों के लोगों को भी राजधानी रायपुर समेत देश के अन्य हिस्सों में जाने के लिए समय और धन दोनों की बचत होगी।

मुरारका को रास्ता दिखाने वाले पुलिस के चंगुल में
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीडी कांड के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि मोरारका को राह दिखाने वाले पुलिस के चंगुल में है। आने वाले समय में सब साफ हो जाएगा। मालूम हो कि कैलाश मोरारका ने मामले में भूपेश बघेल को पाक साफ बताते हुए इसमें कई हाईप्रोफाइल लोगों के शामिल होने की बात कही थी।

कांग्रेस का सपोर्ट करते हैं माओवादी और उनका अर्बन नेटवर्क : रमन सिंह
बस्तर पहुंचे सीएम रमन सिंह ने माओवादियों के भाजपा नेताओं की हत्या और कांग्रेसी नेताओं की जन अदालत लगाकर सुनवाई करने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का सपोर्ट करना माओवादियों की आदत है। माओवादी व उनका शहरी नेटवर्क कांग्रेसियों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट करता ही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही माओवादियों का सफाया हो होगा।