रायपुर

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा बवाल, 2 गुटों के बीच हुए मारपीट में कई घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा बवाल, 2 गुट आपस मे भिड़े, पत्थर बरसे लाठियां चली, कई घायल गाड़ियों में तोड़फोड़।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 3:24 PM IST
photo_6197418962820641084_y.jpg

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में लगतार आपराधिक घटनाओं की खबर सामने आरही है। नवरात्री के के समापन होते ही एक और बड़ी खबर सामने आयी जहाँ, माता को विसर्जन ले जाते दौरान जमकर बवाल हुआ। 2 गुटों के बीच में के जमकर हाथ पाई हुई और ईसिस दौरान कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा पथराव और लाठियां बरसाई गई और गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया। इसी दौरान वहां पुलिस जवान भी मौजूद थे लेकिन भीड़ को देखते हुए वह कुछ नहीं कर पाए। फ़िलहाल पुलिस को वीडियो फूटगेस मिल गए है जिसके आधार पर पुलिस उन बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

काफी देर तक चला हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दोनो गुटो के कई लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना बिलासपुर के कोतवाली पुलिस थाने से महज चंद कदमो की दूरी पर हुई। बता दें की ये हंगामा काफी देर तक चला। आस पास में रह रहे लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। विसर्जन झांकी में मौजूद डीजे और जिन वाहनों पर माता की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी उनमें जमकर तोड़फोड़ की गई लाठियां चली पथराव हुआ लेकिन पुलिस बल घटनास्थल पर नही पहुँच पाई। घटना के समय पुलिस के कुछ जवान भी घटना स्थल पर मौजूद थे लेकिन बवाल इतना बढ़ गया की वो भी बीचबचाव नही कर पाए। इस मामले एक गुट के घायल लोग फिलहाल थाने पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Published on: