Road Accident: गुढियारी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं VIP रोड पर बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक का पैर कट गया।
Road Accident: शहर में बुधवार-गुरुवार को दो सडक़ हादसे हुए। तेज रफ्तार वाहन ने गुढिय़ारी इलाके में एक युवक को रौंद दिया। दूसरी ओर वीआईपी रोड में दो वाहनों को टक्कर मार दी गई। इससे सवारी ऑटो चालक का पैर उसके शरीर से अलग हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक झाबक पेट्रोल पंप के पास भनपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक सीजी 10 सी 7416 ने दोपहिया सवार महेंद्र मडामे को अपनी चपेट में ले लिया। उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे महेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
तेलीबांधा के वीआईपी रोड में एक और सड़क हादसा हुआ। एयरपोर्ट की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो शहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उसने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी। इसके बाद एक ई-रिक्शा को।
Road Accident: टक्कर से ई-रिक्शा का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसका ड्राइवर उसी में फंस गया। उनका एक पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया है। बोलेरो चालाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।